Loading ...

jamshedpur-सुरजीत सिंह खुशीपुरी एवं गुरचरण सिंह बिल्ला ने सिख नववर्ष एवं होला मोहल्ला की बधाई दी।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सुरजीत सिंह खुशीपुरी एवं गुरचरण सिंह बिल्ला ने सिख नववर्ष एवं होला मोहल्ला की बधाई दी।

जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुरी एवं सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला ने संयुक्त रूप से देश एवं विदेश में रहने वाले समस्त नानक नाम लेवा संगत को नानकशाही कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने की संग्राद एवं सिख नया साल🎊🎉 एवं होला मोहल्ला की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

https://www.instagram.com/fashion_at_a_glancee?igsh=YmxyNGF1cXJhN3Js

इस पावन पर्व पर सुरजीत सिंह खुशीपुरी एवं गुरचरण सिंह बिल्ला ने समस्त मानवता के सुख समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए अरदास की।
सीजीपीसी महासचिव सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि होला मोहल्ला का पर्व दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा आम सिख संगत में वीरता एवं साहस भरने के उद्देश्य से मनाया जाने वाला उत्सव है। जिसे पंजाब के आनंदपुर साहिब की धरती पर बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

jamshedpur

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुरी ने होला मोहल्ला के उत्सव के बारे मे अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि होला मोहल्ला की शुरुआत गुरुद्वारों में प्रार्थना के साथ की जाती है। इसके बाद नगर कीर्तन जुलूस निकाला जाता है। यह बेहद भव्य दृश्य होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसमें कई तरह की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल किए जाते हैं।

jamshedpur

Please Read This Also



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.



Jamshedpur-बिरसानगर गुरुद्वारा में BAISHAKHI पर पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर में 88 लोगों ने रक्तदान किया.



Jamshedpur-बैसाखी पर्व पर अकाली दल ने किया अमृत संचार, 39 लोग बने गुरु के सच्चे खालसा



मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने Blood Donation कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *