jamshedpur-गुरु नानक हाईस्कूल मानगो के प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह हुए सेवानिवृत्त।

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
जमशेदपुर। गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो के प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह अपने 33 वर्षों के लंबे सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए।
उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सुरेश सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया।
विद्यालय परिवार ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया और शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह, स्कूल सचिव संतोख सिंह, गुरुद्वारा सचिव जसवंत सिंह, चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, सदस्य मनदीप सिंह, मनींदर कौर, उत्तम कुमार सिंह, एवं स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories