jamshedpur-गुरुद्वारा साहिब सोनारी में नव वर्ष पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन,know more about it.
jamshedpur
DAILY DOSE NEWS

नानक-शाही सम्मत ५५६ वा नव वर्ष का शुभारम्भ
गुरुद्वारा साहिब सोनारी में नव वर्ष पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur
गुरुद्वारा साहिब सोनारी जमशेदपुर के प्रांगण में आज १४ मार्च २०२४ गुरुवार को नव वर्ष पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया. सुबह १० बजे से स्त्री सत्संग सभा सोनारी के जत्थे द्वारा सुखमनी साहिब जी का पाठ और कीर्तन १२ बजे तक किया गया, १२ बजे से सुखविंदर सिंह द्वारा नव वर्ष पर संक्षिप्त व्याख्यान दिया तदुपरांत हेड ग्रंथी बाबा रामप्रीत सिंह जी द्वारा मीठी वाणी में कीर्तन गायन से संगत को स्तब्ध कर दिया. समाज सेवी उद्यमी सरदार परमदीप सिंह हेर को उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति-चिन्ह एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. अरदास के बाद प्रसाद एवं गुरु का अटूट लंगर वार्ता गया.

समागम को सफल बनाने में हरजीत सिंह विरदी,हरिंदर सिंह बेदी,गुरप्रीत सिंह,अजीत सिंह,रवींद्र सिंह रवि,कश्मीर सिंह,एस के वसन,धरमपाल सिंह,अमरजीत सिंह,सतबीर सिंह सते,दीदार सिंह,उपकार सिंह,सुखविंदर सिंह एवं सभी नौजवानों का सक्रिय सहयोग रहा. संगत का धन्यवाद रवींद्र सिंह रवि ने किया.

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।