Loading ...

jamshedpur/Ranchi-भाई अमरीक सिंह जी चंडीगढ़ वाले का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur/Ranchi

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

मानगो गुरुद्वारा साहिब में भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ वाले संगत को शहीदी सप्ताह के इतिहास से अवगत करायेंगे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ वाले👇

जमशेदपुर: शहर के मानगो स्थित गुरुद्वारा साहिब में हर साल की भांति इस साल भी शहीदी सप्ताह को समर्पित ‘सफर-ए- शहादत” कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं। मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शहीदी सप्ताह में विशेष आयोजन किया जाता है।

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंच रहे पंथ प्रसिद्ध इतिहासकार भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ वाले अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान संगत को शहीदी सप्ताह के इतिहास से अवगत करायेंगे। जिसमें भाई अमरीक सिंह जी चंडीगढ़ वाले आज दिनांक 25 दिसंबर को शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक संगत को गुरमत विचार से जोड़ेंगे। उसी प्रकार 26 एवं 27 दिसंबर को भी शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक संगत को शहीदी इतिहास से जोड़ेंगे।
बताते चलें कि “सफर- ए- शहादत” कार्यक्रम मानगो गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाता है। इस वर्ष ये कार्यक्रम पिछले 22 दिसंबर से निरंतर चल रहा है। जिसका समापन 28 दिसंबर को होगा। 28 दिसंबर को चार साहिब जादों एवं पुजनीय माता गुजरी जी के शहादत की याद में गुरुद्वारा साहिब में ब्लड डोनेशन कैंप तथा आई चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा।

मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जमशेदपुर शहर की समूह संगत से अपील करते हुए कहा गया है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हाजरी भरकर शहीदी सप्ताह को सफल बनाएं।



Sports-जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में



Jamshedpur-K-79 में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।



Jamshedpur-केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *