Loading ...

JAMSHEDPUR-साकची गुरुद्वारा में आकर्षक आतिशबाजी, विधुत सज्जा और पुष्पवर्षा से होगा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत: निशान सिंह

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

4 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित रविवार, 4 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ पूरी कर ली हैं। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब के साथ शहर की सड़कों पर भक्ति रस बिखेरते हुए निकलेगा और इसका समापन साकची गुरुद्वारा साहिब में भव्य स्वागत के साथ होगा।

शुक्रवार को नगर कीर्तन की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की अनौपचारिक बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में सरदार परमजीत सिंह काले, अजायब सिंह बरियार, जसबीर सिंह गांधी, सतबीर सिंह गोल्डु, सन्नी सिंह बरियार, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतपाल सिंह राजू, बलबीर सिंह, अमरपाल सिंह, मनोहर सिंह मित्ते तथा जयमल सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

jamshedpur
jamshedpur

प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत से हार्दिक अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब का साकची में अद्भुत और भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने संगत से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पवित्र स्वागत में शामिल हों, गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और खालसा पंथ की शान को बढ़ाएं। डयोढ़ी साहिब से पुष्पवर्षा होगी, जो गुरु साहिब पर फूलों की वर्षा कर श्रद्धा का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करेगी। नगर कीर्तन की समाप्ति पर अरदास के पश्चात भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी, जो इस उत्सव को और अधिक दिव्य बना देगी।

गुरुद्वारा साकची को इस पवित्र अवसर के लिए आस्था के रंगों में रंग दिया गया है। पूरा परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा रहा है, जो रात्रि में अलौकिक और दिव्य छटा बिखेर रहा है। पुष्प मालाओं, धार्मिक प्रतीकों और खालसा पंथ के निशानों से सजा गुरुद्वारा साहिब सिख संगत के हृदय में गुरु महाराज की कृपा की अनुभूति करा रहा है।

सरदार परमजीत सिंह काले ने कहा कि विद्युत सज्जा पहले से ही पूरी कर ली गई है, जो गुरुद्वारा परिसर को स्वर्गिक आभा प्रदान कर रही है। पुष्पवर्षा और आतिशबाजी इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जो गुरु गोबिंद सिंह जी के बलिदान, शौर्य और करुणा की याद को ताजा करेंगे। सरदार परमजीत सिंह काले ने बताया कि अकाली दल के सदस्यों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब साकची का दौरा किया था। उन्होंने साकची गुरुद्वारा द्वारा 27 दिसंबर को आयोजित प्रकाशोत्सव समारोह की भूरी-भूरी प्रशंसा की और प्रबंधन कमिटी के उत्कृष्ट आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।साकची गुरुद्वारा की यह तैयारियां सिख संगत में अपार उत्साह का संचार कर रही हैं।



Sports-जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में



Jamshedpur-K-79 में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।



Jamshedpur-केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *