jamshedpur-अमृतपान करके दुबारा गुरु वाले बने कुलदीप सिंह,know more about it.
jamshedpur
daily dose news

बलविंदर सिंह और निर्मल सिंह भी खालसा सजे
जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव प्रत्याशी सरदार कुलदीप सिंह दोबारा अमृतपान करके गुरु वाले बन गए हैं। अपनी भूल बख्शा ली है।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
सिखों के महान तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार एवम हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह ने तनख्वाह (धार्मिक सजा) पूरी करने के बाद सिरोपा देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्हें चौपाई साहिब के पाठ 51 बार करने, आधा घंटा जोड़े घर और आधा घंटा लंगर घर में सेवा करने तथा ₹501 की रसीद कटाने की तनख्वाह लगाई गई।
https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

बारीडीह की प्रधानगी पद की धार्मिक परीक्षा में उनके विरोधियों ने कुछ आरोप लगाया था।
उन्होंने जत्थेदार को लिखित रूप से अज्ञानता में कभी सेवन करने की बात कही और दंड लगाने का आग्रह किया।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अब गुरुमुखी पर ज्यादा ध्यान देंगे। उन्होंने अपने नितनेमी होने का भी दावा किया और पांच प्यारों के सम्मुख पेश हुए।

जत्थेदार सिंह साहब बलदेव सिंह के साथ ही एडिशनल हेड ग्रंथी भाई दिलीप सिंह, सीनियर मीत ग्रंथी भाई परशुराम सिंह, मीत ग्रंथी भाई जसवंत सिंह, मीत ग्रंथी भाई अमरजीत सिंह ने पंथिक कार्रवाई की।

कुलदीप सिंह के अतिरिक्त बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार बलविंदर सिंह एवं टीनप्लेट कमेटी के पूर्व ओहदेदार सरदार निर्मल सिंह ने भी अमृतप पान किया और खालसा सज गए।
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।