foundation day-स्त्री सत्संग सभा सोनारी द्वारा सालाना स्थापना दिवस 14 को।know more about it.
foundation day
daily dose news

foundation day-स्त्री सत्संग सभा सोनारी द्वारा सालाना स्थापना दिवस 14 को।
जमशेदपुर के सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में स्त्री सत्संग सभा का स्थापना दिवस स्थानीय स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा 47 वां स्थापना दिवस आगामी 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सह झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह ने डेली डोज़ न्यूज़ चैनल के संवाददाता को बताया कि आगामी 14 जुलाई को गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा 47 वांं स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

जिसमें सुबह 9 बजे से 10:15 बजे तक श्री सुखमनी साहिब का पाठ और 10:15 बजे से 12 बजे तक स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा मनोहर गुरबाणी किर्तन किया जाएगा। 12 बजे से 12:45 बजे तक हजूरी रागी एवं ग्रंथी भाई राम प्रीत सिंह जी द्वारा गुरबाणी किर्तन किया जाएगा। उसके उपरांत विश्व कल्याण और सिख धर्म की चढ़दीकला के लिए गुरु महाराज जी चरणों में अरदास किया जाएगा।
और कार्यक्रम के समापन के उपरांत संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।
