jamshedpur-जसविन कौर एवं उनके पिता हरजिंदर सिंह को सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किया गया.

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
जमशेदपुर l नरभेराम हंसराज स्कूल की छात्रा जसविन कौर द्वारा 12वीं क्लास में 84% मार्क्स लाने के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुरोध पर महाराष्ट्र के बिधर में स्थापित श्री गुरु नानक देव जी इंजीनियरिंग कॉलेज में जसविन कौर को दाखिला दिलवाने एवं हंड्रेड प्रतिशत स्कॉलरशिप दिलवाने में कामयाब होने के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में जसविन कौर एवं उनके पिता हरजिंदर सिंह माता मनमीत कौर को शाल एवं बुकके भेंट कर सम्मानित किया गया
इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह ने जसविन कौर और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा की सेंट्रल कमेटी भविष्य में भी अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी l
झारखंड एवं सेंट्रल गुरुद्वारा के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने इस मौके पर श्री गुरु नानक देव जी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधान बलबीर सिंह एवं चयन समिति के चेयरमैन पी एस पसरिचा जसवीर सिंह जी धाम एवं अन्य सभी पदाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें साधुवाद दिया है
इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू मीत प्रधान एवं बागबेड़ा के प्रधान बलकार सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार रणजीत सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सरबजीत सिंह ग्रेवाल पोली सिंह ज्ञानी कुलदीप सिंह तेजपाल सिंह विक्की सिंह एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories