Loading ...

jamshedpur-भाजपा के सिख नेता डॉ. प्रदीप वर्मा से मिले, दी बधाई.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

Daily Dose 24/7

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के सिख नेता भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिले और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा बधाई दी।

भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू के अनुसार राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव और कर्मठता का प्रमाण है।
नेताओं ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी भाजपा संगठन को और सशक्त करेगी तथा झारखंड की आवाज को राष्ट्रीय पटल पर नई मजबूती प्रदान करेगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

सतबीर सिंह सोमू के साथ चंचल भाटिया, जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, जमशेदपुर महानगर, रॉकी सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड प्रदेश भाजपा,नवजोत सिंह सोहल, अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोलमुरी मंडल, जमशेदपुर महानगर, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जिला प्रवक्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा कर्मजीत सिंह कमा, बूथ अध्यक्ष, गोलमुरी, कुलवंत सिंह,जसवंत सिंह गिल, हैप्पी सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *