Loading ...

jamshedpur-अमृतसर के कथावाचक हरप्रीत सिंह वडाला, ढाढ़ी जत्था निर्मल सिंह जेठुवाल संगत को करेंगे निहाल,know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

सिखों के पवित्र धर्म ग्रंथ, जुगो जुग अटल सतगुरु श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज जी का 316वां गुरता गद्दी दिहाड़ा (गुरगद्दी दिवस) मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा आगामी 3 और 4 नवंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब में गुरता गद्दी दिहाड़ा हर्षोल्लास के साथ पहली बार मनाया जायेगा।

ये समाचार आप गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर जी टिम्पी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तार कंपनी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिन प्लेट, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एशोसिएशन, सिख विजडम, मोशन ऐजूकेशन जमशेदपुर,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

jamshedpur


इस शुभ अवसर पर गुरद्वारा साहिब में दो दिवसीय कीर्तन समागम का आयोजन किया जाना है। कीर्तन दरबार सजाये जाने को लेकर जानकारी देते हुए अकाली दल जमशेदपुर के सुखदेव सिंह खालसा ने बताया कि इस मौके पर गुरु की नगरी अमृतसर से सुप्रसिद्ध कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह वडाला और ढाढ़ी जत्था निर्मल सिंह जेठूवाल के आलावा भाई गुरमेल सिंह मोगा, भाई गुरप्रीत सिंह संगत को गुरबाणी की अमृत वाणी से निहाल करने के लिए शहर पहुंच रहे हैं। वहीँ, जमशेदपुर के स्थानीय कीर्तनीये भाई संदीप सिंह जवद्दीकलां और दर्शन सिंह सबद-कीर्तन के द्वारा संगत को अकालपुरख की अलौकिक दुनिया से जोड़ेंगे।
अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा और रविंदरपाल सिंह ने कोल्हान की समूची साध संगत को अपील की है कि इस पावन आयोजन का लाभ लेने के लिए साकची गुरुद्वारा साहिब में हाजरी अवश्य भरें। कीर्तन समागम के दोनों ही दिन गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

दूसरी तरफ, रविंदरपाल सिंह ने एक और अपील करते हुए जमशेदपुर की संगत को आह्वान किया है कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर अकाली दल जमशेदपुर द्वारा 18 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचार कराया जायेगा। जिसमे अभिलाषी संगत इस अवसर का लाभ लेते हुए अमृत छक कर गुरु के सच्चे सिख अवश्य बनें।

सम्बंधित खबरें


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.


jamshedpur-अमृतवेला परिवार के संस्थापक गुरदीप सिंह सलूजा 100 वें सप्ताह के अवसर पर भरेंगे हाजरी।


jamshedpur-9-10 फरवरी को शहीदी समागम के दौरान गुरमत ज्ञान कान्टेस्ट का आयोजन।

jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *