Loading ...

Hajipur-डीजे ट्रॉली पर सवार 9 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत,KNOW MORE ABOUT IT.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Hajipur



jamshedpur-“पंज पियाले पंज पीर, छठम् पीर बैठा गुर भारी” टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।



Education-गुरु नानक हाई स्कूल, मानगो में जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन.



JAMSHEDPUR-सरदार शैलेन्द्र सिंह का प्रयास रंग लाया, उपायुक्त ने जुगसलाई थाना में दो दमकल गाड़ियां रखने का दिया निर्देश।



jamshedpur-ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਸਿੰਘ ਹੱਤਿਆਕਾਂਡ ਦੀ ਸੈਂਟਰਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਖ਼ਤ ਨਿੰਦਾ.

Hajipur Bihar

 बिहार के हाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर डीजे ट्रॉली पर सवार 9 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। वहीं मरने वाले सभी कम उम्र के है, जो डीजे ट्रॉली के ऊपर सवार होकर पहलेजा घाट जा रहे थे।

दरअसल, इन कांवड़ियों ने जल लेकर अपने गांव के मंदिर में जलाभिषेक करना था लेकिन उससे पहले भगवान को कुछ और ही मंजूर था। डीजे ट्रॉली जैसे ही सुल्तानपुर गांव से निकली, वैसे ही ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे का हॉर्न सट गया और ट्रॉली में करंट आ गया। इससे ट्रॉली में आग भी लग गई और उस पर सवार सभी लोग जिंदा झुलस गए।

वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाया, तब तक नौ लोगो की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मरने वालों में चार सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे जबकि अन्य चार नगर थाना क्षेत्र के जढूआ बढ़ई टोला के रहने वाले थे। घटना के बाद मौके पर एसडीएम, एसडीपीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची लेकिन लोगो का आक्रोश देखते हुए घंटों बाद लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फोन करने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा तुरंत लाइन नहीं काटा, जिसके कारण लोगों को बचाया नहीं जा सका। अगर तुरंत लाइन काट दिया गया होता तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इसी के चलते लोग बिजली विभाग के दो कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। बहरहाल इस हादसे से दो गांव में कोहराम मच गया है।

साभार: सोशलमीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed