disgusting-विभत्स : बोकारो में भीड़ ने महिला को जिंदा जलाया, मौत know more about the incident.

disgusting

विभत्स : बोकारो में भीड़ ने महिला को जिंदा जलाया, मौत

बोकारो : बोकारो ज़िले के रितुडीह में एक महिला को भीड़ ने आज जिंदा जला दिया। जलने से महिला अमीषा परवीन की मौत हो गयी है। इस घटना में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल है। मामला जमीन विवादक से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक भीड़ में 20 – 25 लोग शामिल थे। महिला को केरोसिन तेल छिड़कर जलाया गया। मृतक महिला माराफारी क्षेत्र के बांसगोरा की रहने वाली थी। हादसे में महिला का शरीर 80-90 फीसदी जल गया था। महिला का नाम अमीषा परवीन बताया जाता है।

25 लोग थे हमले में शामिल
जानकारी के अनुसार हादसे के समय महिला अपने घर में नहीं थी। इसी समय 20-25 की संख्या में लोग उसे ढूंढते हुए पहुंचे। इसमें पुरुषों के साथ कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। महिला को घर में नहीं पाकर भीड़ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर के बाद महिला अपने घर पहुंची तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया। महिला अपने बचाव में कुछ कर पाती इससे पहले ही भीड़ ने उस पर केरोसिन छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला को बचाने के लिए पहुंचा उसका बेटा मजीब अली भी जल गया। उसका इलाज चल रहा है।

Daily Dose News 24/7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *