jamshedpur sikh community-गम्हरिया के लोकप्रिय डॉ अमरजीत सिंह को CGPC द्वारा सम्मानित किया गया,know more about it.

jamshedpur sikh community

गम्हरिया के लोकप्रिय डॉ अमरजीत सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा एवं अन्य द्वारा सम्मानित किया गया

सेंट्रल गुरुद्वारा के मीत प्रधान एवं गम्हरिया के लोकप्रिय हरमन प्यार डॉक्टर अमरजीत सिंह एवं पत्नी बीबी हरिंद्र कौर की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहब में गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर मनाई गई इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह महासचिव गुरचरण सिंह बिला संतोख सिंह संधू जसपाल सिंह करनैल सिंह ने उन्हें साल भेंट कर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया साथ ही बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह महासचिव त्रिलोक सिंह ट्रस्टी हरभजन सिंह पनेसर गोपाल सिंह जसपाल सिंह उबी गम्हरिया गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह पतवंत सिंह जसपाल सिंह स्त्री सभा की प्रधान राजेंद्र कौर एवं अन्य द्वारा भी साल एवं स्वरपा भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर समाज के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे
सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने-अपने संबोधन में डॉक्टर अमरजीत सिंह द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों से संगत को अवगत कराया एवं उन्हें संत पुरुष नेक दिल इंसान बताया तथा उनके प्रति सिख समाज की ओर से आभार प्रकट किया

Daily Dose News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *