Loading ...

Breaking-गुरु नानक देव जी का स्वांग रचाने वाली लड़की डिप्रेशन में। आयोजक की हार्टअटैक से मौत।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Breaking

गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के शहडोल में सिंधी समाज द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक लड़की ने गुरु नानक देव का स्वांग रचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब खबर सामने आई है कि शहडोल में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने वाले आयोजकों में से सचिव की मौत की खबर है.

मृतक सचिव की पहचान किशन सोनपाल के रूप में हुई है, जिनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इसकी पुष्टि शहडोल के सिंधी समाज के मुखिया रमेश खत्री ने की है. उन्होंने यह भी बताया कि गुरु नानक देव जी का स्वांग रचने वाली लड़की भी डिप्रेशन का शिकार हो गई है और अस्पताल में भर्ती है.

बताते चलें कि सिख पंथ के अनुसार सिख गुरुओं का रुप धारण करने पर सख्त मनाही है। क्योंकि मनुष्य अपने जीवन काल में कई प्रकार की विकारों से भरा हुआ है। इसलिए आम इंसान गुरुओं की बराबरी नहीं कर सकते।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

इसे भी पढ़ें।



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.



Jamshedpur-बिरसानगर गुरुद्वारा में BAISHAKHI पर पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर में 88 लोगों ने रक्तदान किया.



Jamshedpur-बैसाखी पर्व पर अकाली दल ने किया अमृत संचार, 39 लोग बने गुरु के सच्चे खालसा



मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने Blood Donation कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *