Loading ...

Breaking-कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी हो सकती है रिलीज़,know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Breaking

साभार: सोशलमीडिया

नई दिल्ली – कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर रोक को लेकर गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में एक और सुनवाई हुई। इस बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने कहा कि कंगना रनौत की फिल्म रिलीज हो सकती है. इससे पहले फिल्म में कुछ कट्स लगाए जाने हैं, जिसका सुझाव सेंसर बोर्ड की रिव्यू कमेटी ने दिया था। बोर्ड ने जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पोनीवाला की पीठ के समक्ष यह बात कही. इस संबंध में फिल्म निर्माण कंपनी जी स्टूडियो का कहना है कि वह सोमवार तक इस मामले पर विचार करेगी और कहा कि हम इस बात की जानकारी लेंगे कि क्या कटौती की जा सकती है.

सम्बंधित खबरें



jamshedpur-दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा बिरसानगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर पहली बार होगा बड़ा समागम, संगत में उत्साह।



jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा के लंगर हाल के प्रथम तल की ढलाई का कार्य सकुशल सम्पन्न।



jamshedpur-सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व 12 सितम्बर को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।



jamshedpur-मीडिया के असर और इन्दर सिंह इन्दर के प्रयास ने आखिरकार ढूंढ़ निकाला मृतक का परिवार.

कोर्ट इस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा. जी स्टूडियोज ने खुद कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सेंसर बोर्ड से उसे सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश देने की मांग की थी. इस फिल्म को लेकर आरोप लगे थे कि इसमें संत जरनैल सिंह भिंडरावालिया के किरदार के साथ छेड़छाड़ की गई है और सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है. इसके बाद विवाद बढ़ गया और सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर रोक लगा दी। जी स्टूडियोज ने कोर्ट को बताया था कि हमने 29 अगस्त को फिल्म प्रमाणन बोर्ड के समक्ष अपना आवेदन दायर किया था. लेकिन अभी तक हमें बोर्ड से सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *