Loading ...

parkash parv-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

parkash parv

जमशेदपुर:शहर के सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में आज दिनांक 8/9/24 दिन रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर गुरुद्वारा परिसर सोनारी में समूह संगत द्वारा प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा गुरबाणी किर्तन गायन किया गया। तत्पश्चात् साकची गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था जवद्दी टकसाल के भाई
संदीप सिंह जी और सोनारी गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथि भाई रामप्रीत सिंह जी ने मधुर वाणी में मनोहर गुरबाणी किर्तन करके संगत को निहाल किया।

आज के समागम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री माननीय श्री बन्ना गुप्ता जी को शाल और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

सम्बंधित खबरें



jamshedpur-बेअदबी मामले पर बना कानून: जाने मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंचेगी पंजाब पुलिस।



CGPC NEWS-ਟੈਲਕੋ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਦੁਬਾਰਾ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੁਖੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।

आज के समागम में मुख्य रूप से सुश्री जी. दिव्या राव सुपुत्री जी लोकेश्वर राव बारीडीह निवासी को अगस्त 2024 में जयपुर में आयोजित ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में चैंपियन होने पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शाल एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार तारा सिंह ने बताया कि सुश्री टी दिव्या राव नवंबर में कम्बोडिया में 86 देशों की प्रतियोगिता में भी भाग लेंगी। इस अवसर पर सरदार तारा सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

parkash parv

कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अतूट लंगर बाँटा गया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने भी संगत की पंगत मे बैठकर लंगर छका।

parkash parv

इस विशेष मौके पर झारखंड सिख समन्वय समिति के आमंत्रित सभी पदाधिकारियों जिसमें संरक्षक गुरमुख सिंह मुखे, तारा सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह अम्बे,तरसेम सिंह सेंमें , दलबीर सिंह पदरी, जसबीर सिंह पदरी, दलजीत सिंह दल्ली,त्रिलोक सिंह ,इंदर सिंह इंदर,बलजीत सिंह तथा बिरसा नगर गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान परमजीत सिंह रोशन, प्रीतम सिंह , अमरजीत सिंह राजू, मान सिंह ,सुरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, गुलशन सिंह सभी को सिरोपा दे कर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *