Good News-खुशखबरी, गुरुनानक खालसा कालेज मुंबई की खालसा यूनिट करेगी जसप्रीत सिंह की मदद।know more about
Good News
Daily Dose News

पिछले दिनों दिल्ली के एक सिख बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें वह किसी शख्स से बात करते हुए कह रहा है कि कुछ दिनों पहले ही उसके पिता का स्वर्गवास हो गया और उसकी माँ उसे और उसकी बहन को छोड़कर पंजाब चली गयी है।
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

अब वह 10 वर्षीय बच्चा अपनी और अपने बहन के जीवन यापन के लिए रोल बेचने की रेहड़ी लगाया करता है।
उस वीडियो को शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित गुरुनानक खालसा कालेज के मुंबई शाखा के खालसा युनिट के सदस्यों ने देखा और उन्होंने उस बच्चे की मदद करने का फैसला किया है।
उन्होंने वायरल वीडियो में दिख रहे बच्चे जसप्रीत सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे मेहनती और जरुरतमंद बच्चों को जरूर मदद किया जाना चाहिए।
बताते चलें कि मुंबई के गुरुनानक खालसा कालेज के मैनेजमेंट कमिटी में मुंबई के करीब 50 धनाड्य सिख कारोबारी शामिल हैं।
इस बीच मुंबई के रहने वाले सीनियर अकाली नेता गुरविंदर सिंह बावा ने कहा कि हम गुरु महाराज द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए जरूरत मंद लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।