jamshedpur-जमशेदपुर में शुरू हुआ अकाल गुरमत संगीत विद्यालय। सिख समाज में खुशी।know more about it.
jamshedpur
Daily Dose News

जमशेदपुर स्थित रिफ्यूजी पंजाबी कालोनी में अकाल गुरमत संगीत विद्यालय की शुरुआत 1 जनवरी 2024 से आरंभ किया गया।
सिख समुदाय के बीच इस प्रकार के संगीत विद्यालय की मांग बहुत दिनों से थी। चूंकि, सिख समाज की बुनियाद रखने वाले प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने गुरबाणी किर्तन को महत्व दिया है। अब जमशेदपुर में अकाल गुरमत संगीत विद्यालय के खुलने से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।
ਏ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,-ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ, ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ, ਅਤੇ ਟਰਬਨੇਟਰ ਦਪੇਡਲਰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

इस संबंध में संगीत शिक्षिका बीबी रविंदर कौर जिन्होंने पंजाब के बड़ूसाहिब के संगीत एकेडमी से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि हमारे इस विद्यालय में गुरमत संगीत के अलावा क्लासिकल संगीत, रीत गायन, तबला, हारमोनियम सिखाने की क्लास, राग और ताल का ज्ञान के साथ साथ हर प्रकार की गुरमत संगीत की ट्रेनिंग दी जाएगी।

और विशेष कर श्री गुरु नानक देव जी द्वारा उच्चारण किया गया आसा दी वार का संगीत रुपी पाठ एवं लावां तथा पड़ताल, गुरमुखी और शुद्ध पाठ कैसे करें उसके के बारे में बताया जाएगा। जमशेदपुर शहर में सिखों की लगभग दो लाख की आबादी है। इतनी आबादी वाले शहर में इस प्रकार के गुरमत संगीत विद्यालय की आवश्यकता बहुत दिनों से थी। जहाँ पर हर उम्र के बच्चे नौजवान बुजुर्ग एवं महिलाएं गुरमत संगीत की शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को सुनिश्चित कर सकें।
अकाल गुरमत संगीत विद्यालय जोकि जमशेदपुर के रिफ्यूजी पंजाबी कालोनी में स्थित है।आप फोन नंबर 6205469689 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये समाचार आप सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, दुपट्टा सागर,बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्युनिकेशंस और टर्बनेटर द पेडलर्स के सहयोग से प्राप्त कर रहे हैं।