jamshedpur sikh community-ਅਬਚਲ ਨਗਰ ਗੋਬਿੰਦ ਗੁਰੂ ਕਾ ਨਾਮੁ ਜਪਤ ਸੁਖੁ ਪਾਇਆ ਰਾਮ. तख्त श्री हजूर साहिब जी के दर्शन करने जा रही संगत का टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर स्वागत,know more about it.
jamshedpur sikh community
ਅਬਚਲ ਨਗਰ ਗੋਬਿੰਦ ਗੁਰੂ ਕਾ ਨਾਮੁ ਜਪਤ ਸੁਖੁ ਪਾਇਆ ਰਾਮ, तख्त श्री अबचल नगर हजूर साहिब जी नांदेड़ (maharashta )के दर्शन करने जा रही संगत का आसनसोल ( बंगाल) से टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से स्वागत किया गया।

तकरीबन एक सौ दस संगत आसनसोल (बंगाल) के गुरुद्वारा साहिब से वहां के मुख्य सेवादार सरदार सरवन सिंह जी की अगुवाई में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए संतरागाछी हजूर साहिब ट्रेन से रवाना हुई इसमें आसनसोल गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार सरवन सिंह के अलावा सरदार अवतार सिंह ,सरदार हरमीत सिंह, सरदार जगदीश सिंह, सरदार गुरनाम सिंह,बीबी कुलवंत कौर, बीबी सुरेंद्र कौर,बीबी गुरमीत कौर, बीबी नरेंद्र कौर, बीबी प्रकाश कौर आदि शामिल थे।

साकची गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह ने आसनसोल (बंगाल) गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार सरवन सिंह जी को सरोपा देकर सम्मानित किया तथा संगत के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था एवं लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची ओर से की गई।
इसमें मुख्य रूप से साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह जी , ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह जी सिद्धु, कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी,सरदार बलबीर सिंह, सरदार दलजीत सिंह, सरदार मनोहर सिंह मीत्ते, सरदार राजेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार सरदार सुरजीत सिंह छीत्ते, सरदार जगमिंदर सिंह काके ,सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार नानक सिंह, सरदार मनमोहन सिंह बाबू आदि शामिल थे।
Daily Dose News 24/7
Read this also