Loading ...

JAMSHEDPUR-प्रकाशोत्सव के पूर्व संध्या पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह का संगत को संदेश

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

ਜਗਤ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਕਾਸ ਪੂਰਬ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਾਰੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਲਖ ਲਖ ਵਧਾਇਆ- ਸਿੱਖ ਮੀਡਿਆ

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन, की तैयारीया पुरी-सरदार शैलेन्द्र सिंह

जमशेदपुर l श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारीया लगभग पूरी हो गई है यह जानकारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने देते हुए नगर कीर्तन मे संगत से अधिक से अधिक भागीदारी मे शामिल होने की अपील की है

उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को सुबह 11 बजे सुनारी से नगर कीर्तन प्रारंभ होकर उपायुक्त महोदय के आवास के सामने से कनेन स्टेडियम होते हुए साकची गोल चक्कर होते हुए गुरुद्वारा साकची साहिब में शाम 5 बजे पहुंचेगा.

केंद्रीय कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, धार्मिक सभाओं, स्कूलों एवं नौजवान संगठनों से अपने जत्थों के साथ सहभागिता करने का आग्रह किया गया है। संगत केवल दर्शक बनकर न रहे, बल्कि पालकी साहिब के पीछे संगती रूप में चलकर अपनी हाजिरी लगाए।

गुरु महाराज के स्वागत में 50 से अधिक तोरण द्वार बनाए गए हैं और निश्चित रूप में गुरुद्वारा कमेटियों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर नगर कीर्तन का स्वागत करने की तैयारी की हुई है

उन्होंने युवाओं से नगर कीर्तन के दौरान मोटरसाइकिल पर हुड़दंगबाजी एवं स्टंट से बचने और अनुशासन व मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *