jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 24 नवंबर को सजेगा विशेष दीवान

ਜਗਤ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਕਾਸ ਪੂਰਬ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਾਰੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਲਖ ਲਖ ਵਧਾਇਆ- ਸਿੱਖ ਮੀਡਿਆ
सात दिवसीय प्रभात फेरी का हुआ समापन, कलगीधर मध्य विद्यालय के विद्यार्थी नगर कीर्तन में बैंड के साथ होंगे शामिल
जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव को लेकर टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रकाश पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर 22 नवंबर से अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ है, जिसकी समाप्ति 24 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी। इसके उपरांत सजे विशेष दीवान में रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन तथा कथा वाचकों द्वारा गुरमत विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान संगत गुरु जस का श्रवण कर निहाल होगी।
उन्होंने बताया कि प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 17 से 23 नवंबर तक सात दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ प्रभात फेरियों में भाग लेकर गुरु घर के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
गुरुद्वारा साहिब की तैयारियों के तहत परिसर में साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य कराया गया है। वहीं निशान साहिब की मरम्मत के उपरांत नए चोले साहिब की सेवा भी श्रद्धापूर्वक संपन्न की गई है।
सरदार सतबीर सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकलने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित कलगीधर मध्य विद्यालय के विद्यार्थी भी विशेष तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बैंड बजाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे नगर कीर्तन में अपनी प्रस्तुति दे सकें। इस संबंध में विद्यालय को पत्र जारी कर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नगर कीर्तन में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने समस्त साध-संगत से प्रकाशोत्सव के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की।
इस बीच प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष प्रभात फेरी स्त्री सत्संग सभा द्वारा मिलजुल कर बड़ी श्रद्धा और उत्साह से निकाला गया और प्रभात फेरी के दौरान जो धनराशि की सेवा संगत द्वारा दिए गए थे सीजीपीसी द्वारा मिले निर्देश के मुताबिक मिसाल कायम करते हुए पूरी राशि टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंप दिया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories