Loading ...

jamshedpur-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा का विवाद गहराया, प्रबंधक कमेटी ने राजवंत कौर को प्रधान मानने से किया इनकार

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा के प्रधान पद को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। समाचार चैनलों में इस संबंध में प्रकाशित खबरों के बाद गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरेन्द्र सिंह ने राजवंत कौर को अवैध प्रधान करार देते हुए उनके नेतृत्व को मान्यता देने से इनकार किया है।

इस संबंध में सरदार सुरेन्द्र सिंह ने सिख मीडिया से दूरभाष पर बातचीत करते हुए बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अमृत कौर गांधी को स्त्री सत्संग सभा की प्रधान के रूप में मान्यता प्रदान की है। उन्होंने इसे संवैधानिक निर्णय बताते हुए कहा कि राजवंत कौर ने अपने कुछ समर्थकों को बुलाकर स्वयं को मनमाने ढंग से प्रधान घोषित कर दिया, जिसे कमेटी मान्यता नहीं देती। उनके अनुसार, अमृत कौर गांधी को स्त्री सत्संग सभा की 70 महिलाओं के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन प्राप्त हैं।

सरदार सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से चले आ रहे विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) में भी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राजवंत कौर को केवल एक महीने के लिए कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही यह निर्णय लिया गया था कि यदि वह इस अवधि में गुरुद्वारा साहिब के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करती हैं, तो इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने अफसोस जताते हुए आरोप लगाया कि राजवंत कौर संगत को एकजुट करने में सफल नहीं रहीं। स्त्री सत्संग सभा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को नहीं दी जाती और कमेटी द्वारा निर्धारित नियमों के पालन में भी सहयोग नहीं किया जाता।

सरदार सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए तथा गुरु घर की सेवा में समर्पित महिलाओं के समर्थन के आधार पर प्रबंधक कमेटी ने सर्वसम्मति से अमृत कौर गांधी को स्त्री सत्संग सभा का प्रधान नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाले नगर कीर्तन में गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की अगुवाई अमृत कौर गांधी ही करेंगी। इसके लिए सीजीपीसी की ओर से उन्हें नंबर भी आवंटित कर दिया गया है।

फिलहाल प्रधान पद को लेकर जारी इस विवाद के बीच गुरुद्वारा संगत की निगाहें आगामी घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *