Loading ...

jamshedpur-बीबी राजवंत कौर रज्जी अगले तीन वर्षों के लिए बनीं गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: गुरुद्वारा सिंह सभा, गौरीशंकर रोड, जुगसलाई की स्त्री सत्संग सभा की प्रधान के रूप में बीबी राजवंत कौर रज्जी को समूह साध संगत ने अगले तीन वर्षों के लिए पुनः जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक माहौल के बीच विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगत द्वारा श्री जपजी साहिब के पाठ से की गई। इसके उपरांत गुरु चरणों में अरदास कर नई जिम्मेदारी के लिए गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान समस्त महिलाओं की ओर से बीबी बलजीत कौर ने बीबी राजवंत कौर रज्जी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। जैसे ही उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान बनाए जाने की घोषणा हुई, पूरा गुरुद्वारा हॉल बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर माता जोगिंदर कौर, बलजीत कौर, निर्मल कौर मिन्हास, चरणजीत कौर, मनदीप कौर पिसोरेन, सुनीता गुलाटी, मनप्रीत कौर, जसपाल कौर, जगप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, गुरदीप कौर, हरजीत कौर, रीतू शेमी, सुरिंदर कौर शेमी, मनप्रीत कौर जॉली, रंजीत कौर जॉली, लाड्डो कौर, रूबी कौर, इंदु कौर, दविंदर कौर, सोनी कौर, हरशरण कौर, परमजीत कौर, गुनीत कौर, सोनम कौर, रिम्पी कौर, गुरजीत कौर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

समूह साध संगत ने बीबी राजवंत कौर रज्जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में स्त्री सत्संग सभा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *