Loading ...

JAMSHEDPUR- शरीर का नहीं, ज्ञान की ज्योति का प्रकाश है गुरु नानक साहिब का आगमन — Bhagwan Singh CGPC President

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

जमशेदपुर: धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित मानगो गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागमों एवं सेवा कार्यों की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। 24 नवंबर को मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब में संगतों के बीच विशेष श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस पावन पर्व पर मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सह सीजीपीसी प्रमुख सरदार भगवान सिंह ने कहा गुरु नानक साहिब जी का प्रकाश केवल एक ऐतिहासिक दिवस नहीं, बल्कि मानवता को अज्ञानता से ज्ञान, विभाजन से एकता, अहंकार से विनम्रता और भेदभाव से सर्वत्र कल्याण का मार्ग दिखाने वाली महान विचारधारा का प्रकाश है। तलवंडी, जिसे आज ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है, वहां गुरु साहिब के आगमन ने संसार को ऐसी आध्यात्मिक ज्योति प्रदान की, जिसका प्रकाश आज भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी के माध्यम से समूची मानवता को सही मार्ग दिखा रहा है।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को संगतों द्वारा अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा, जिसकी समाप्ति 24 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी। इसके उपरांत सुबह 11 बजे कीर्तन समागम आयोजित होगा। गुरु का अटूट लंगर दोपहर 2 बजे तक संगतों के बीच वितरित किया जाएगा।

19 नवंबर से प्रभात फेरियां आरंभ हो चुकी हैं, जो 23 नवंबर तक जारी रहेंगी। प्रभात फेरियों में संगतें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। गुरबाणी के शबदों का गायन करते हुए गुरु साहिब के प्रकाश पर्व की खुशियां साझा की जा रही हैं।

इसके साथ ही गुरु नानक मिडिल हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नगर कीर्तन में भाग लेने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बच्चों को गुरमत, सिख इतिहास और गुरु साहिब के संदेश से जोड़ने का यह प्रयास आने वाली पीढ़ी में धार्मिक एवं सामाजिक संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा की बीबियों द्वारा गुरुद्वारा साहिब एवं धार्मिक समागमों से संबंधित साफ-सफाई सहित अन्य सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जा रहा है। संगतें भी प्रभात फेरियों और अन्य सेवा कार्यों में तन-मन से सहयोग कर रही हैं। वहीं प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रकाश पर्व एवं नगर कीर्तन के सभी प्रबंध सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रबंधकों ने समस्त संगतों से अपील की है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को केवल एक औपचारिक धार्मिक आयोजन न समझें, बल्कि इसे गुरु साहिब के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का अवसर बनाएं। परिवार सहित गुरमत समागमों में शामिल होकर, प्रभात फेरियों में हाजिरी भरकर और सेवा कार्यों में योगदान देकर गुरु घर की रौनक बढ़ाएं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *