Loading ...

jamshedpur-गुरुद्वारा सिंह सभा गौरी शंकर रोड की स्त्री सत्संग सभा की नई प्रधान बनीं अमृत कौर गांधी

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: गुरुद्वारा सिंह सभा गौरी शंकर रोड में स्त्री सत्संग सभा के नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह ने अमृत कौर गांधी को अगले तीन वर्षों के लिए स्त्री सत्संग सभा का प्रधान घोषित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई सोनू सिंह द्वारा गुरु महाराज के चरणों में अरदास के साथ हुई। इसके पश्चात गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने अमृत कौर गांधी को सिरोपा भेंट कर नई जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर कमेटी की ओर से सुखवंत सिंह माथारू, गुरजिंदर सिंह पिंटू, परमजीत सिंह पम्मा, गुरचरण सिंह जुगनू एवं जितेंद्र सिंह उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले लगभग दस वर्षों से स्त्री सत्संग सभा के बीच विवाद चला आ रहा था। इस दौरान इंद्रजीत कौर डिंपी और रजवंत कौर रज्जी के नेतृत्व में अलग-अलग सभाएं संचालित हो रही थीं, जिसके कारण संगत दो हिस्सों में बंट गई थी। आपसी मतभेदों के चलते संगत को एकजुट करने में कठिनाइयां आ रही थीं।

उन्होंने नवनियुक्त प्रधान अमृत कौर गांधी से अपील की कि वह सभी को साथ लेकर चलें और आपसी मतभेद भुलाकर स्त्री सत्संग सभा को मजबूत बनाएं। साथ ही उन्होंने संगत से भी एकजुट होकर गुरुद्वारा साहिब एवं धार्मिक कार्यों के विकास में सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान इंद्रजीत कौर डिंपी, मनिंदर कौर, चरणजीत कौर, गुरमीत कौर, मनजीत कौर, कोमलजीत कौर, सुखविंदर कौर भाटिया, मनजीत कौर भाटिया, अमरजीत कौर, परविंदर कौर, सोनी कौर, सीमा कौर, प्रकाश कौर, बेबी कौर, लाडो कौर, रानी कौर, हरजीत कौर, राजेन्द्र कौर आदि शामिल थे।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *