jamshedpur-नगर किर्तन में रहत मर्यादा का रखें ध्यान- बीबी रविंदर कौर

SIKH MEDIA
सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा द्वारा आगामी 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकल रहे विशाल नगर किर्तन की तैयारियों को लेकर प्रधान बीबी रविंदर कौर के अध्यक्षता में स्थानीय स्त्री सत्संग सभाओं को संबोधित करते हुए निम्नलिखित दिशानिर्देश दिया गया।
1- नगर किर्तन में सफेद सूट एवं सफेद चुन्नी अनिवार्य है।
2- केवल अमृतधारी बीबियाँ ही निशान साहिब पकड़ने की सेवा करें।
3- कढ़ाई वाले एवं डिजाइनर सूट, पैण्ट, प्लाजो ईत्यादि पहनने से परहेज करें।
4- नगर किर्तन के दौरान कच्ची बाणी न पढ़ें। गुरमत अनुसार हीं शबद किर्तन करें।
5- नगर किर्तन में रहत मर्यादा का ध्यान रखना आवश्यक है।
6- स्त्री सत्संग सभाओं को आवंटित किए गए सीरियल नंबर से ही नगर किर्तन में शामिल होना है।(नीचे पढें पूरी खबर)
अध्यक्षा बीबी रविंदर कौर ने संवाददाता को बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सोनारी गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर किर्तन में मर्यादा को ध्यान में रखते हुए,इस बार निशान साहिब लेकर चलने की सेवा अमृतधारी सिख बीबी को ही दिया जाएगा।
नगर किर्तन में चलने वाली स्त्री सत्संग सभाओं के जत्थों को सफेद रंग का सुट एवं सफेद चुन्नी का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। एक अहम फैसला करते हुए उन्होंने महिलाओं को खासकर जत्थों में शामिल हो रही महिलाओं को गहने न पहनने की सलाह दी।
पालकी साहिब के पीछे चलने वाली बीबीयों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह सादगी का पालन करते हुए गुरबाणी शबद गायन करते हुए चलें। फैशनेबल एवं पारदर्शी कपड़े पहनकर ना आएं।प्रधान बीबी रविंदर कौर ने कहा कि इस वर्ष पालकी साहिब के पीछे रस्से की सेवा में महिलाओं को भी सेवा करने का मौका मिलेगा।
प्रधान बीबी रविंदर कौर ने कहा कि संगत सड़कों के किनारे खड़े होने के बजाय नगर किर्तन का हिस्सा बनें। ताकि नगर किर्तन की शोभा बढ़े।
इस बीच बीबी रविंदर कौर ने स्त्री सत्संग सभा की तमाम गुरुद्वारों की बीबीयों से विनम्र आग्रह किया कि सभी गुरुद्वारा कमेटियों की प्रधान एवं सेक्रेटरी अमृत छकें। ताकि गुरु घर की मर्यादा बनी रहे। और उनसे प्रेरित होकर और भी महिलाएं अमृतपान करके गुरु के परिवार में शामिल हों।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories