Loading ...

AWARENESS NEWS- सिख बच्चियों को गुरमत से जोड़ें माता-पिता, सिख लड़के से ही करें विवाह : सीजीपीसी

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

AWARENESS NEWS

सुखमनी साहिब के पाठ के दौरान गुरुद्वारे के ग्रंथी की उपस्थिति और बड़ा चंदोआ लगाने पर दिया जोर

जमशेदपुर: सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह एवं सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान् सिंह ने सिख परिवारों में धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने स्त्री सत्संग सभाओं को संबोधित करते हुए घरों में सुखमनी साहिब के पाठ की मर्यादा और नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि जब भी किसी घर में सुखमनी साहिब का पाठ आयोजित किया जाए, उस दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह की उपस्थिति अवश्य होनी चाहिए। साथ ही पाठ के समय बड़ा चंदोआ लगाने की परंपरा का भी पालन किया जाना चाहिए, ताकि धार्मिक मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखा जा सके।

इस दौरान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सिख बेटियों के विवाह को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सिख लड़कियों को सिख लड़कों से ही विवाह करने के विषय पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। बेटियां ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे उनके माता-पिता को मानसिक पीड़ा पहुंचे।

इस मौके पर सरदार भगवान सिंह ने सिख बेटियों के माता-पिता से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार और बेहतर परवरिश दें। बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताएं, उन्हें गुरमत से जोड़ें और नियमित रूप से गुरुद्वारा साहिब लेकर जाएं, ताकि उनमें सिख धर्म और परंपराओं के प्रति लगाव बना रहे।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज स्थिति ऐसी हो गई है कि सिख युवकों को विवाह के लिए सिख परिवारों में योग्य जीवनसाथी मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में परिवारों को बच्चों की धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।

इस बीच जमशेदपुर के गुरुद्वारों में चल रहे किसी भी समागम के दौरान गोलक पर कपड़ा रखने की परंपरा के खिलाफ भी संगत को संबोधित किया गया, उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा की गोलक गुरुद्वारों के विकास कार्यों एवं जरुरतमंदों के लिए होती है इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सीजीपीसी द्वारा चल रही सेवाओं से संगत को अवगत कराया, उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम एकेडमी में कक्षा 8 से 12 वीं तक की सीबीएसई एवं आईसीएसई पैटर्न में सभी विषयों की पढ़ाई कराई जाती है जो सिख बच्चों के लिए नि:शुल्क है सिख परिवारों के बच्चे इसका लाभ उठाएं।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ),ਸਾਕਚੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ , ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *