jamshedpur-सीजीपीसी कार्यालय पहुंचे सांसद खेरू महतो जोरदार हुआ स्वागत

SIKH MEDIA
टाटा से जम्मू तवी एक्सप्रेस को पूर्व की तरह टाटानगर रेलवे स्टेशन से रोजाना चलाने की मांग.
जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के केंद्रीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड स्टीयरिंग कमेटी के मेंबर खेरू महतो पहुंचे जहां पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के अधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया.
साथ ही उन्हें शॉल एवं बुके भेंट कर सिख समुदाय की ओर से सम्मानित किया साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंप कर टाटा से अमृतसर जाने वाली जलिया वाला बाग एक्सप्रेस को कुहासा का बहाना बनाकर 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किए जाने की जानकारी एवं इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन करने एवं टाटा से जम्मू तवी एक्सप्रेस को पूर्व की तरह टाटानगर रेलवे स्टेशन से रोजाना चलाने की मांग पत्र सोपा गया इस मौके पर जद यूके जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया l
इस मौके पर सांसद खीरू महतो ने ध्यान पूर्वक प्रतिनिधि मंडल की बातें सुनी और तत्काल रेल मंत्री एवं रेलवे के संबंधित अधिकारियों से मिलकर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया l
इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू हरविंदर सिंह मंटू महासचिव गुरु चरण सिंह बिला मुख सलाहकार अजीत सिंह गंभीर सरबजीत सिंह ग्रेवाल चरणजीत सिंह दर्शन सिंह काले हर्ष सिंह के अलावा विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश सिंह सचिव हरविंदर सिंह कोषाध्यक्ष संजीव सिंह एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories