Loading ...

sikh wisdom academy news- विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर प्रबंधन समिति की बैठक

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

sikh wisdom academy news

जमशेदपुर। सिख विजडम एकेडमी (Sikh Wisdom Academy), सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC), जमशेदपुर की एक इकाई, के विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अकादमी की वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं एवं विकास की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने, शिक्षकों की जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अकादमी की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सी जी पी सी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने कहा कि सिख विजडम एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना तथा उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना भी है।

इसके लिए प्रबंधन समिति, शिक्षकों एवं सभी संबंधित सदस्यों को आपसी समन्वय, समर्पण और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला ने अकादमी की प्रगति के लिए बेहतर शिक्षण व्यवस्था, नियमित मूल्यांकन, अभिभावकों के साथ प्रभावी संवाद और विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण अत्यंत आवश्यक है। अकादमी के संयोजक सरदार परविंदर सिंह सोहल ने अकादमी की पहचान एवं प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया गया।

कुलविंदर सिंह पन्नू ने अकादमी के विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जाएगी तथा सभी सदस्यों के सहयोग से योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में संचालित सिख विजडम एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रबंधन समिति ने संकल्प लिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से सिख विजडम एकेडमी को जमशेदपुर के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। अंत में सरदार चरणजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया

बैठक में सरदार भगवान सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कुलविन्दर सिंह पन्नू, सुखविंदर सिंह राजू, संयोजक परविंदर सिंह सोहल, चरणजीत सिंह गाँधी,सुखदेव सिंह बिट्टू,गुरनाम सिंह, सरबजीत सिंह, प्रिंसिपल सिमरन कौर,वाइस प्रिंसिपल कंवलजीत कौर, गगनजोत कौर उपस्थित थी

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *