Loading ...

jamshedpur-सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और दो गंभीर.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Sikh Media

जमशेदपुर l पश्चिम सिंहभूम जिले के हाट गमरिया के नजदीक टेलर एवं कार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज टाटा मैन अस्पताल में चल रहा है.

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सुखविंदर सिंह राजू चंचल सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला गुरनाम सिंह बेदी सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल आदि टाटा टीएम एच अस्पताल में पहुंचे और घायल प्रदीप सिंह वीर एवं उनकी छोटी पुत्री हरमन कौर 8 वर्ष को भर्ती कराया गया जहां टीएम एच प्रबंधन बेहतर तरीके से उपचार कर रहा है.

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर राजनांदगांव के रहने वाले प्रदीप सिंह वीर उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी अमृत कौर एवं तीन पुत्री के साथ जमशेदपुर आ रहे थे हॉट गम्हरिया के नजदीक टेलर एवं कार में भीषण टक्कर हो जाने से इतना बड़ा हादसा हो गया है उन्होंने बताया कि प्रदीप सिंह के भाई जगदीप सिंह एवं अन्य रात में जमशेदपुर पहुंच रहे हैं.

उन्होंने बताया कि मृतक अमृत कौर 45 वर्ष अमनदीप कौर उम्र 25 वर्ष सिमरन कौर उम्र 11 वर्ष के शव को चाईबासा सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के कोर्चरी में सुरक्षित रख दिया गया है परिवार का इंतजार किया जा रहा है सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं अन्य सभी गुरुद्वारा कमेटियों ने इस घटना को दुखद घटना बताया है और शोक प्रकट किया है.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *