Loading ...
Breaking News

jamshedpur-सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड ने धूमधाम से मनाया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव.

jamshedpur-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा ने सिख मीडिया को किया सम्मानित,सिख समाज की आवाज को बुलंद करने में मीडिया की अहम भूमिका : सिख नौजवान सभा

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने टीचर्स डे पर गुरमुखी क्लास के बच्चों व शिक्षिकाओं को दी ट्रीट

jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व.

jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रेस प्रवक्ता सरदार सुरिंदर सिंह छिंदे ने टेका माथा.

jamshedpur-सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड ने धूमधाम से मनाया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

मेडिकल शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

जमशेदपुर। सिख नौजवान सभा द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समागम के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार की निःशुल्क मेडिकल सेवाओं का भी प्रबंध किया गया। मेडिकल शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और समागम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग किया।

इस अवसर पर संगत में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने समागम की सफलता के लिए सहयोग करने वाले सभी सेवादारों, संस्थाओं एवं संगत का आभार व्यक्त किया।

इस बीच सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सह मीडिया प्रभारी सरदार जितेंद्र सिंह शालु ने मीडिया को बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन पर्व के अवसर पर निशान साहिब जी के चोला साहिब की सेवा लखविंदर सिंह परिवार राज टेलर एवं निशान साहिब जी चढ़ाने की सेवा जशनदीप सिंह काका ने निभाई। वहीं पवित्र चंदोवा साहिब की सेवा सरबजीत सिंह खोखर परिवार एवं अखंड पाठ साहिब की सेवा निर्मल सिंह सग्गू परिवार की ओर से की गई।

इस मौके पर सिख नौजवान सभा द्वारा सर्वसम्मति से नये प्रधान के रूप में हरमन सिंह धामी को चुना गया, और पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह जूगनु ने सहमति से हरमन सिंह धामी को नया प्रधान नियुक्त किया।

कार्यक्रम में माइक एवं स्पीकर बाक्स की सेवा निभाने वाले कलोल राय एवं सिख मीडिया को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर टिंपी एवं बीबी सतवंत कौर ने कथा किर्तन गायन प्रस्तुत किया। उसके बाद हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू द्वारा मनोहर गुरबाणी किर्तन गायन करके संगत को निहाल किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे अमृतसर के एसजीपीसी के कथा वाचक भाई जगदेव सिंह तारागढ़ ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बारे में ऐतिहासिक विचार संगत से साझा किया।

इस मौके पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, प्रधान सरदार भगवान् सिंह,राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह माथारू सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू,चंचल सिंह,महासचिव अमरजीत सिंह सीजीपीसी पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे सुखदेव सिंह बिट्टू सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर चरणजीत कौर जसबीर कौर आदि को स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योति सिंह माथारू ने समाज हित में किए गए कार्यों की संगत को जानकारी दी और भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया l

इस महान किर्तन दरबार में गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से अमरजीत सिंह गांधी, हरजीत सिंह लाडी, हरमीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, सरबजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, हरभजन सिंह कुक्कू,स्त्री सत्संग सभा की तरफ से पूर्व प्रधान इंद्रजीत कौर टिंपी,अमृत कौर,जोगिंदर कौर गांधी, महेंद्र कौर सागु, मनदीप कौर नौजवान सभा की ओर से प्रधान गुरचरण सिंह जुगनू गुरजिंदर सिंह पिंटू जितेंद्र सिंह शालू परमजीत सिंह पम्मा राजेंद्र सिंह डब्बू रविंद्र सिंह बंदर पाल सिंह हरमन सिंह राजपाल सिंह हर्ष सिंह करण सिंह करनजीत सिंह कारणदीप सिंह दलजीत सिंह अनमोल सिंह जसकरण सिंह अवतार सिंह टीपू सिंह जितेंद्र सिंह बंटी अमरजीत सिंह चीनू का योगदान रहा।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed