jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन सिखलाई क्लास का उद्घाटन किया गया।

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
समाजहित एवं गुरुद्वारा के विकास के कार्य करने के लिए हैं प्रतिबद्ध- सतबीर सिंह
टाटा Steel फाउंडेशन एवं गुरुद्वारा कमेटी का सराहनीय प्रयास – भगवान सिंह
टाटा समूह ने सिख समाज के लिए अनेकों कार्य किए हैं- सरदार शैलेन्द्र सिंह
जमशेदपुर l
टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने अपने शुरुआती कार्यकाल के दौरान बहुत से समाजिक व धार्मिक कार्य कर रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने समाज के बेरोजगार एवं निचले स्तर पर रहने वाले लोगों के लिए स्किल प्रोग्राम के तहत गुरुद्वारा साहिब में टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन सिखलाई क्लास का उद्घाटन किया जोकि काफी सराहनीय कदम है।
बताते चलें कि श्री कलगीधर गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंग्री द्वारा समाज के न्यूनतम पायदान पर बैठी संगत और खासकर समाज की बच्चियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें कंप्यूटर और सिलाई मशीन की सिखलाई में स्किल ट्रेनिंग के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से क्लासेस की शुरुवात गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब टुईलाडुंग्री में की।इसकी सुचना मिलते हीं स्थानीय संगत में खासकर महिलाओं एवं बच्चियों में खुशी की लहर दौड़ गयी, और उक्त क्लास में एडमिशन कराने हेतु औपचारिक गतिविधियां तेज हो गयीं।
इस बीच कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन सिखलाई क्लास का उद्घाटन टाटा स्टील foundation के पदाधिकारी अभिषेक कश्यप, CGPC के प्रधान भगवान सिंह और उनकी टीम टुईलाडुंग्री गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह ने की,इस मौके पर संगत द्वारा बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का उद्दघोष हुआ, और उसके बाद गुरु महाराज के चरणों में कार्यक्रम की आरंभता की अरदास की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा स्टील की तरफ़ से श्री अभिषेक कश्यप , श्री नवीन जी , हरजिंदर कौर और CGPC की पूरी टीम जिसमे मुख्य रूप से प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह , गुरमीत सिंह तोते, जनरल सकतर अमरजीत सिंह , परविंदर सिंह एवं अन्य पदाधिकारी, टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर और उनकी टीम और टुईलाडुंग्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी , स्त्री सभा तथा समूह संगत मौजूद थी ।
प्रधान सतबीर सिंह के द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा
CGPC प्रधान भगवान सिंह व चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने टुईलाडुंग्री गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह के द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और उन्हें संगत की आवाज बनकर समाज के प्रति समर्पित हो कर काम करने की बधाई दी.और उनका हौसला बढ़ाया।
टाटा स्टील के अभिषेक कश्यप ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एक शुरुवात है , और यदि बच्चे और महिलाए इस कोर्स को करते है तो वे इसे और बड़े पैमाने पे करने का प्रयास करेंगे ।
टुईलाडुंग्री गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह ने आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया और अपने संबोधन में कहा कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य में तो काम कर ही रहे है , अब जरूरत है कि हम स्किल ट्रेनिंग प्राप्त बच्चो को रोज़गार के साथ जोड़े और इसके लिए उन्होंने टाटा स्टील को इस दिशा में सहयोग करने की अपील की ।
टाटा स्टील की तरफ़ से आये हुए गणमान्य अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया ।अंत में आए सभी लोगो के लिए जलपान का प्रबंध किया गया ।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories