jamshedpur-श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422 वें पहिले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब साकची में 13 सितंबर को मनाये जा रहे विशेष कीर्तन दरबार.

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह जी ने कीर्तन दरबार की सफलता की गुरु चरणों में अरदास की.
गुरुद्वारा साहिब साकची में 13 सितंबर दिन रविवार को मनाये जा रहे विशेष कीर्तन दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422 वें पहिले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब साकची में अखंड पाठ साहिब प्रारंभ किया गया जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह जी ने कीर्तन दरबार की सफलता की गुरु चरणों में अरदास की इस अवसर पर पूरे गुरुद्वारा परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है तथा दरबार हॉल के मुख्य द्वारों पर विशेष पुष्प सजा की जा रही है ।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने बताया कि कार्यक्रम में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई करमजीत सिंह ‘शाहबाद मारकंडा’ के अलावा धर्म प्रचार कमिटी, अमृतसर के प्रचारक भाई जगदेव सिंह ‘तारागढ़’ भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
वहीं, जमशेदपुर के युवा कीर्तनीये भाई गुरदीप सिंह ‘निक्कू’ और साकची गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई नारायण सिंह भी अपनी मधुर वाणी से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ‘मन्नण’ एवं जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह कथावाचन के माध्यम से संगत को सिख इतिहास एवं गुरमति विचारों से अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम के समापन पर सरबत के भले की अरदास की जाएगी, जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। लंगर सेवा में वरताने की जिम्मेदारी इस बार सिख स्त्री सत्संग सभा एवं सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की बीबियां, सिख नौजवान सभा के सहयोग से संभालेंगी तथा लंगर के जूठे बर्तन धोने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है जिसकी शुरुआत भी उसी दिन संगत के कर कमलों द्वारा की जाएगी.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories