Good News-बीबी बलजीत कौर को आल इंडिया मजहबी सिख एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) नियुक्त किया गया

Sikh Media
Daily Dose 24/7
जमशेदपुर- सिख समुदाय की जानीमानी समाज सेविका बीबी बलजीत कौर को ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) नियुक्त किया गया।
इस संबंध में उक्त संस्था द्वारा एक आफिशियल नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जिसमें एसोसिएशन द्वारा बीबी बलजीत कौर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई, और कहा गया कि उनके सेवा भाव एवं समाज के प्रति समर्पित एवं निष्ठा तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति आपकी सकारात्मक सोच को ध्यान में रखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है।
तथा एसोसिएशन द्वारा उम्मीद जताई गई कि बीबी बलजीत कौर के मार्गदर्शन और सक्रियता से झारखंड प्रदेश में AIMSWA की महिला विंग और सशक्त होगी। AIMSWA परिवार की ओर से ढेरों शुभकामनाएं दी गई।
इस बीच बीबी बलजीत कौर ने मीडिया संवाददाता से बातचीत के दौरान AIMSWAके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories