Loading ...

CGPC NEWS-CGPC कार्यालय के दूसरे तले पर गुरु रामदास जी भलाई केंद्र अस्पताल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

CGPC NEWS

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

मानवता की सेवा और जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी लाने की पहल : भगवान सिंह

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के साकची स्थित कार्यालय के दूसरे तले पर प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण कार्य का आज विधिवत अरदास के साथ शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम गुरु महाराज के समक्ष अरदास की गई तथा अस्पताल निर्माण कार्य की सफलता एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए गुरु महाराज से आशीर्वाद मांगा गया।

अरदास के पश्चात धर्म प्रचार कमेटी, अकाली दल के प्रधान एवं पंच प्यारे रविंद्र सिंह, रामकृष्ण सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, प्रितपाल सिंह, हरजीत सिंह एवं अमृतपाल सिंह, CGPC के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. पी.के. साहू सहित विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रधानों एवं गणमान्य लोगों के कर कमलों द्वारा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर CGPC प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि यह केवल अस्पताल के निर्माण की शुरुआत नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा और जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी लाने की एक पहल है। गुरु साहिबान द्वारा दिखाए गए सेवा, त्याग और सरबत के भले के मार्ग से प्रेरणा लेते हुए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह कदम उठाया गया है। आने वाले समय में यह अस्पताल जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

उन्होंने कहा कि CGPC द्वारा पहले से ही गुरु रामदास जी भलाई केंद्र के माध्यम से स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सेवाएं चलाई जा रही हैं। जरूरतमंद मरीजों की सहायता, मेडिकल बिलों में सहयोग तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ-साथ सिख विजडम अकैडमी के माध्यम से बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता का कार्य भी लगातार जारी है। अस्पताल का निर्माण इन्हीं सेवा कार्यों को और व्यापक रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

40 वर्षों पुरानी भावना को साकार करने की पहल : शैलेंद्र सिंह

CGPC चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल निर्माण की यह पहल लगभग 40 वर्षों से चली आ रही सिख संगत की भावना और आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आने वाले समय में हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा और जीवन में नई उम्मीद का केंद्र बनेगा।

गरीब और असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की पहल : गुरमीत सिंह

चेयरमैन गुरमीत सिंह ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना ही इस सेवा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

सरबत दा भला की भावना होगी साकार : अमरजीत सिंह

महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल की यह पहल “सरबत दा भला” की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संगत के सहयोग और गुरु महाराज की कृपा से इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर CGPC के संरक्षक गुरदेव सिंह राजा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह दीप, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, समाजसेवी कुलवंत सिंह बंटी, मुख्य सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू, परविंदर सिंह सोहल, अजीत गंभीर, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

इसके अलावा स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह एवं महासचिव कमलजीत सिंह, सोनारी के प्रधान बलबीर सिंह एवं गुरदयाल सिंह, रिफ्यूजी कॉलोनी के प्रधान गुरप्रीत सिंह राजू एवं चेयरमैन हरविंदर सिंह मिदी, बिरसानगर के प्रधान परमजीत सिंह, रोशन टायला, दुगरी के प्रधान सतबीर सिंह, बारीडीह के सविंदर सिंह ज्ञानी एवं कुलदीप सिंह, एसपी काले, बर्मामाइंस के महासचिव जोगा सिंह, सीतारामडेरा के प्रधान सुखविंदर सिंह एवं अविनाश सिंह, किताडी के प्रधान इंद्रजीत सिंह एवं जगजीत सिंह, गांधी,

गौरी शंकर रोड के प्रधान सुरेंद्र सिंह, गोलपहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, सरजामदा के प्रधान रविंद्र सिंह, सुंदरनगर के प्रधान मलकीत सिंह, परसुडीह के प्रधान रणजीत सिंह माथारू, गम्हरिया के प्रधान डॉ. अमरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, पटवंत सिंह, बिष्टुपुर के प्रधान प्रकाश सिंह, ट्रस्टी जसपाल सिंह ऊबी, बागबेड़ा के प्रधान बलकार सिंह, होमपाइप के प्रधान दलबीर सिंह, कदमा के ट्रस्टी तजवीर सिंह कलसी, बलदेव सिंह, प्रधानमंत्री सिंह कलसी, संत कुटिया के महासचिव शेखर सिंह, गुरदीप सिंह काके दलबीर सिंह हरवीर सिंह करनैल सिंह मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जसु, प्रीतम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सेंट्रल नौजवान सभा की ओर से महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू, इंदरजीत सिंह इंदर, रणजीत सिंह एवं रोशन सिंह उपस्थित रहे।

वहीं सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव सुखवंत कौर, परमजीत कौर, झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता एवं समाजसेवी कमलजीत कौर गिल, चरणजीत कौर भाटिया, गुरमीत कौर, लखविंदर कौर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया।

संगत के सहयोग से ही सेवा का यह कारवां आगे बढ़ेगा

CGPC की ओर से समस्त संगत से अपील की गई कि यह अस्पताल किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि समूची संगत का सांझा सेवा कार्य है। जिस प्रकार संगत के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के कार्य लगातार चल रहे हैं, उसी प्रकार अस्पताल निर्माण में भी संगत अपना सहयोग प्रदान करे।

गुरु रामदास जी भलाई केंद्र, ओपीडी सिख विजडम अकैडमी तथा अन्य चल रहे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और अस्पताल के माध्यम से इन सेवाओं को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा।

संगत की अरदास, संगत का सहयोग और गुरु महाराज की कृपा—इन्हीं के सहारे यह सेवा कार्य आगे बढ़ेगा।

सरबत के भले की भावना के साथ यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए आशा, सहारा और सेवा का केंद्र बने—यही अरदास है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *