jamshedpur-रंगरेटा महासभा के नेतृत्व में सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए जत्था रवाना.

SIKH MEDIA
‘बाबा जीवन सिंह महान हैं, सिख पंथ की शान हैं’ के जयकारों से गूंजा टाटानगर स्टेशन
जमशेदपुर / टाटानगर:
रंगरेटा महासभा (टाटानगर) के प्रधान मंजीत सिंह गिल के कुशल नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था सचखंड श्री हजूर साहिब जी की पावन धार्मिक यात्रा के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से भक्तिभाव के साथ रवाना हुआ।
प्रस्थान के समय टाटानगर स्टेशन का पूरा परिसर अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। हाथों में अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी की पावन तख्तियां लिए श्रद्धालुओं के ‘बाबा जीवन सिंह महान हैं, सिख पंथ की शान हैं’ और ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा रेलवे स्टेशन गूंज उठा।
धार्मिक सद्भावना और सौहार्द का अलौकिक दृश्य स्टेशन पर मौजूद अन्य आम यात्रियों के लिए भी यह भक्तिमय दृश्य अत्यंत प्रेरणादायी रहा। सिख समाज की इस अगाध श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक उत्साह को देखकर uअन्य यात्रियों ने भी स्वतः ही सम्मानपूर्वक अपने सिर पर कपड़ा ढककर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और नमन किया। स्टेशन पर कौमी एकता और आपसी सौहार्द का एक अनुपम दृश्य देखने को मिला।
पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी मीरा मुंडा और पूर्व विधायक मेनका सरदार ने दी शुभकामनाएं
इस पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी मीरा मुंडा और पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने विशेष रूप से पहुंचकर श्रद्धालुओं को यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पूर्व CGPC प्रधान गुरमुख सिंह मुखे: उन्होंने कहा, “हम सभी संगत के साथ श्री हजूर साहिब जा रहे हैं। वहां दरबार साहिब में ‘सरबत के भले’ (विश्व कल्याण) की अरदास तो होगी ही, साथ ही नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी को लेकर भी विशेष अरदास की जाएगी, ताकि नेपाल के पीड़ित लोगों का जीवन जल्द से जल्द सामान्य हो सके।”
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य
इस गरिमामयी एवं भक्तिमय प्रस्थान समारोह मे सीजीपीसी वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह लखविंदर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल जसवंत सिंह जसु भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंनहा राजीव सिंह मनोज सिंह जितेंद्र राय बॉबी शर्मा विनोद सिंह उज्जवल गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, कमलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिक्का, रणजीत सिंह, जसबीर सिंह पादरी, गुरदयाल सिंह मनावाल, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह रोशन सिंह सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौर संरक्षक दलवीर कौर उपाध्यक्ष बलविंदर कौर परमजीत आशा कोर सहित सिख समाज के कई वरिष्ठ प्रबुद्धजन और भारी संख्या में संगत उपस्थित रही।
मीरा मुंडा (पत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री): उन्होंने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा, “सिख समाज की सबसे सुंदर और अनुकरणीय बात यह है कि ये न केवल स्वयं गुरु घर के दर्शन कर पुण्य के भागी बनते हैं, बल्कि पूरी संगत को भी इसका लाभ दिलाते हैं और धार्मिक यात्राओं से जोड़ते हैं।”
पूर्व विधायक मेनका सरदार: उन्होंने बाबा जीवन सिंह जी की शहादत और समर्पण को याद करते हुए कहा, “बाबा जीवन सिंह जी के सिद्धांत और आदर्श पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। सिख समाज को उनके दिए गए संदेशों और उच्च आदर्शों को अपने जीवन में पूरी तरह से उतारना चाहिए।”
सिख समाज की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति व संबोधन
जत्थे को भावभीनी विदाई देने और यात्रा की सफलता की अरदास के लिए शहर के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के पदाधिकारी भी स्टेशन पहुंचे।
CGPC प्रधान भगवान सिंह: उन्होंने अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी के जीवन और अद्वितीय त्याग पर प्रकाश डालते हुए संगत से अपील की कि 5 सितंबर को बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालु अपने-अपने घरों में दीपमाला सजाकर दीप जलाएं।
झारखंड एवं सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जाने वाले लगभग 400 तीर्थ यात्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए
साकची गुरुद्वारा प्रधान निशान सिंह: उन्होंने संगत को साधुवाद दिया और बाबा जीवन सिंह जी की जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।