jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा के लंगर हाल के प्रथम तल की ढलाई का कार्य सकुशल सम्पन्न।

DAILY DOSE 24/7
SIKH MEDIA
जमशेदपुर- आज शहर के सीतारामडेरा स्थित शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा नये लंगर हाल के पहली मंजिल के ढलाई का काम सकुशल सम्पन्न हुआ।
बताया जा रहा है कि उक्त लंगर हाल मौजूदा कमेटी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इस हाइटेक चार मंजिला लंगर हाल को तैयार करने में उच्चस्तरीय इंजीनियरों की मदद ली जा रही है।
कमेटी के पदाधिकारियों की माने तो उक्त परियोजना में लगभग 6 महीने का वक्त लग सकता है, कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में संगत को लंगर छकाने की उपयुक्त जगह की कमी एवं संगत की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।आज लंगर हाल के प्रथम तल की ढलाई गुरु महाराज जी के समक्ष अरदास करके शुरू की गयी।
गौरतलब है ढलाई के दौरान कारसेवा में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह समेत सीजीपीसी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका श्रीमती पूर्णिमा साहू भाजपा नेता सतबीर सिंह सुमो, चंचल भाटिया, एवं सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर मौजूद थीं और उन्होंने भी सेवा की।
इस मौके पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे। जिसमें मुख्य रूप से प्रधान सुखविंदर सिंह, मीत प्रधान गुरदीप सिंह लाडी, महासचिव अविनाश सिंह खालसा, कैशियर गुरविंदर सिंह भाटिया, सरबजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह स्याली, कमलजीत सिंह बबलू ,Ranjeet singh omit. Gurdeep singh. sarabjeet singh. Rajwant singh Rana Amarjeet singh matharoo. Gurminder singh Bhatia. Mandeep singh. Kamaljeet singh. AMARJEET SINGH bhangu & Balwinder kaur Randhawa मौजूद थे.
Top Stories