jamshedpur-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में बाला प्रीतम गुरु हरिकिशन जी महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया गया.

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
जमशेदपुर- गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिखों के आठवें गुरु श्री हरिकिशन जी महाराज का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में शाम को रहिरास साहिब के पावन पाठ के उपरांत अलौकिक किर्तन दरबार सजाया गया।
जिसमें कथा एवं किर्तन गायन किया गया। बीबी सतवंत कौर ने संगत को गुरु हरिकिशन जी महाराज के जीवन का इतिहास अवगत कराया। वहीं गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू ने अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में गुरु चरणों में विश्वशांति और सिख समुदाय के चढ़दीकला के लिए अरदास की गई। और सुखासन के बाद गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह, सेक्रेटरी हरमीत सिंह, कैशियर सह सिनीयर मीत प्रधान हरजीत सिंह लाडी, ऑडिटर सरबजीत सिंह, मीत प्रधान कुलवंत सिंह, जितेंद्र सिंह हैप्पी, पलविंदर सिंह गुरजिंदर सिंह अर्जुन सिंह वालिया प्रितपाल सिंह, स्वर्ण सिंह हरभजन सिंह ककू, परमजीत सिंह लकी रविंद्र भाटिया सुखवंत सिंह इंद्रपाल सिंह सिख नौजवान सभा की तरफ से प्रधान गुरचरण सिंह जुगनू, जितेंद्र सिंह, राजपाल सिंह मनदीप सिंह बलविंदर सिंह दलजीत सिंह निहाल सिंह जसकरण सिंह टीपू सिंह स्त्री सत्संग सभा की तरफ बीबी इंद्रजीत कौर टिंपी,अमृत कौर, जोगिंदर कौर गांधी, मनिंदर कौर, बेबी कौर, जसवीर कौर, हरजीत कौर, मालती आदि मौजूद थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories