Loading ...

JAMSHEDPUR-सोनारी गुरुद्वारा में गुरु चरणों में अरदास कर बीबी कुलवंत कौर का जन्मदिन मनाया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

SIKH MEDIA

स्त्री सत्संग सभा की पूर्व जनरल सेक्रेटरी बीबी कुलवंत कौर जी का 66 वां जन्मदिन गुरु चरणों में अरदास करके मनाया गया।

जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा साहिब में आज स्त्री सत्संग सभा की पूर्व जनरल सेक्रेटरी एवं वरिष्ठ सदस्य बीबी कुलवंत कौर जी का 66 वां जन्मदिन गुरु चरणों में अरदास करके मनाया गया।

इस खुशी के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में संगत शामिल हुई, और सभी ने बीबी कुलवंत कौर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबी उम्र के लिए गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास कर उनके स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना कीं।

बताते चलें कि बीबी कुलवंत कौर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं गुरु रामदास सेवा दल के पूर्व प्रधान रह चुके सरदार गुरदयाल सिंह की धर्मपत्नी हैं। इस मौके पर सरदार गुरदयाल सिंह ने संवाददाता को बताया कि उनकी धर्मपत्नी शुरू से ही धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहीं हैं, और गुरबाणी से जुड़ी हुईं हैं। इस साल उनकी इच्छा थी कि वह अपना जन्मदिन गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेकर गुरु घर में मनाया जाए।

इस खुशी के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष किर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बीबी कुलवंत कौर एवं सरदार गुरदयाल सिंह सपरिवार उपस्थित रहे। इस मौके पर परिवार की ओर से गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी एवं सेवादार को सम्मानित किया गया, और बीबी कुलवंत कौर जी ने अपने जन्मदिन पर संगत में अपने परिवार की ओर से गुरु का अतूट लंगर वरताया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *