JAMSHEDPUR-चंद्रपुरा गुरुद्वारा के प्रधान त्रिलोचन सिंह CGPC जमशेदपुर में सम्मानित किए गए.

जमशेदपुर। चंद्रपुरा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह एवं कोषाध्यक्ष मनदीप सिंह का जमशेदपुर आगमन पर सम्मान किया गया। दोनों एक पारिवारिक विवाद के समाधान के सिलसिले में शहर पहुंचे थे।
इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी तथा सलाहकार परविंदर सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सुखदेव सिंह बिट्टू, दर्शन सिंह काले, अमृतपाल सिंह मोनू सहित गुरुद्वारा कमेटी के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।