Loading ...

jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख मीडिया को सम्मानित किया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख मीडिया का सम्मान

जमशेदपुर- नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा द्वारा नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में सिखों के छठवें गुरु श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के प्रकाशोत्सव समारोह के दौरान जमशेदपुर के एकमात्र सिख चैनल के चीफ़ एडिटर सरदार गुरदीप सिंह सलुजा को उनके द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समाज और पंथ की सेवा में सिख मीडिया द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने सिख मीडिया की निष्पक्ष एवं समर्पित पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज की सेवा करते रहने की शुभकामनाएँ दीं।

कमेटी ने समाज और पंथ की सेवा में सिख मीडिया के उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित किया। यह सम्मान निष्पक्ष, सकारात्मक एवं समर्पित पत्रकारिता के प्रति विश्वास और सराहना का प्रतीक है।

इस सम्मान के लिए  सरदार गुरदीप सिंह सलुजा ने नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हृदय से आभार किया गया, भविष्य में भी समाज, पंथ और सत्य की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने सिख मीडिया को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सिख मीडिया जमशेदपुर के लगभग सभी गुरुद्वारों में चल रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को कवरेज करके संगत के घर घर तक पहुंचाने की सेवा निभा रहे हैं। उनके द्वारा किये गए उक्त कार्य अत्यंत सराहनीय है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *