jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

SIKH MEDIA
“पंज पियाले पंज पीर, छठम् पीर बैठा गुर भारी”
जमशेदपुर- नामदा बस्ती गुरुद्वारा में स्त्री सत्संग सभा द्वारा नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख नौजवान सभा के सहयोग से सिखों के छठम् गुरु श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री जपजी साहिब के पाठ के उपरांत श्री सुखमनी साहब जी का पावन पाठ बड़ी श्रद्धा और उत्साह से संगत रुप में किया गया। इस बीच स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से गुरबाणी शबद किर्तन गायन हुआ। जिसे सुनकर मौजूद संगत मंत्रमुग्ध हो गयी।
स्त्री सत्संग सभा द्वारा चौपाई साहिब एवं अनंद साहिब का पाठ पुरातन सभ्यताओं के अनुसार ढोलक एवं छैणैं के साथ सभी ने मिलकर एक साथ किया, जिससे गुरु घर का माहौल भक्तिमय हो गया।
अरदास एवं हुक्मनामा की सेवा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने स्वयं निभाई।
इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज जी के आगे मत्था टेककर आशिर्वाद प्राप्त किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर एवं समाजसेवी बीबी कमलजीत कौर गिल सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव सरदार जसवंत सिंह भोमा समेत नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मिस्सी रोटी अचार एवं लस्सी का अटूट लंगर वरताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बलविंदर कौर, सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, जसबीर कौर, आशा कौर, जसपाल कौर, जसबीर कौर भोली, मंजीत कौर, राज कौर, बेबी कौर, लाडी कौर, इंदू कौर, गुड़िया कौर, जसवंत कौर, तरसेमकौर, सिमोकौर, रानी कौर, सरदार महिंदर सिंह, परमजीत सिंह बोझा, सुखविंदर सिंह सहोता, प्रताप सिंह मनोरपुर, सुखविंदर सिंह सरली, दिदार सिंह, बलबीर सिंह, जगदीप सिंह, त्रिलोक सिंह मंड, रंजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा।