jamshedpur-माधो सिंह मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका बलवीर कौर रिटायर्ड हुई.

SIKH MEDIA
राजेंद्र जीत कौर प्रधान अध्यापिका बनी.
जमशेदपुर l माधो सिंह मिडिल स्कूल की प्रधान अध्यापिका बलवीर कौर रिटायर्ड हुई वे 27 वर्षों तक शिक्षिका एवं 3 वर्षों से प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यरत रही.
इस मौके पर स्कूल कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग के नेतृत्व में बलवीर कौर के सम्मान में विदाई समारोह संपन्न हुआ जिसमें सम्मान पूर्वक बलबीर कौर को विदाई दी गई एवं उनके स्थान पर राजेंद्र जीत कौर को प्रधानाध्यापिका बनाय जाने का स्वागत किया गया l
इस मौके पर विशेष रूप से झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्वी भारत के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर सुखदेव सिंह पनेसर उपस्थित थे l
इस मौके पर अपने संबोधन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने बलबीर कौर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें व्यवहार कुशल प्रधान अध्यापिका बताया यही कारण रहा कि वह स्कूल की शिक्षिकाओं में एवं स्कूल के बच्चों में भी बहुत लोकप्रिय रही l धन्यवाद ज्ञापन स्कूल कमेटी के महासचिव अवतार सिंह सोय द्वारा किया गया.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।