CGPC NEWS-ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਸਨਮਾਨ ਸਮਾਰੋਹ 2026 | प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कल.

SIKH MEDIA
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर की ओर से समस्त संगत एवं सिख परिवारों को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि वर्ष 2026 की ICSE, CBSE एवं JAC बोर्ड परीक्षाओं में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिख मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में शनिवार दिनांक 27 जून 2026 को शाम 6 बजे “प्रतिभा सम्मान समारोह” आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं विशेष सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान सीजीपीसी के महासचिव सरदार अमरजीत सिंह ने जमशेदपुर के समस्त सिख समाज को संबोधित करते हुए कहा कि
यदि आपके परिवार, रिश्तेदारी या परिचय में कोई भी सिख विद्यार्थी ICSE, CBSE अथवा JAC बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया है, तो कृपया नीचे दिए गए किसी भी नंबर पर संपर्क कर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।
📞 Contact Numbers
7557766540 | 9934191808 | 9835563557
8409273273 | 9006174272 | 9431133831
कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी सम्मान से वंचित न रह जाए।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।