Loading ...

jamshedpur-साकची गुरुद्वारा साहिब के शहीदी कीर्तन दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

बीबी जसप्रीत कौर ने संगत को गुरु चरणों से जोड़े रखा, श्रद्धालु संगत रही भक्ति में लीन

रविवार शाम साकची गुरुद्वारा साहिब में पाँचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज तथा समस्त अमर शहीदों की पावन शहीदी दिहाड़े के उपलक्ष्य में आयोजित कीर्तन दरबार में रागी जत्थों बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले और गुरविंदर सिंह गाफिल दिल्ली वाले ने गुरबानी की ऐसी रसधारा बहाई कि सारा वातावरण गुरु-प्रेम और दिव्य ऊर्जा से भर गया।

श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की याद में आयोजित इस भव्य धार्मिक समागम शाम सात बजे से रात दस बजे तक चले इस कीर्तन दरबार में संगत पूर्णतः गुरु चरणों में जुड़ी रही और वाहेगुरु के नाम-सिमरन में तल्लीन होकर अलौकिक आनंद का अनुभव करती रही।

सर्वप्रथम हजूरी रागी भाई नारायण सिंह जी ने कीर्तन आरंभ किया। इसके उपरांत दिल्ली से पधारे प्रख्यात रागी भाई गुरविंदर सिंह गाफिल ने गुरबानी “भूले मार्ग जिन्हें बताया…” “मेरे राम राय मुझपे कछु ना होई…” “गुर खिन खिन प्रीत लगावह मेरे हियरे…” गया कि इन शब्दों के गायन से संगत भाव-विभोर हो उठी।

फिर पटियाला से आईं प्रसिद्ध रागी बीबी जसप्रीत कौर ने अपनी मधुर वाणी से गुरबानी की ऐसी महिमा गाई कि पूरा दरबार हॉल गुरु-भक्ति की ज्योति से जगमगा उठा। उन्होंने सुप्रसिद्ध शबद
“महिमा कही न जाए गुर समरथ देव, गुर पारब्रह्म परमेसर अपरंपार अलख अभेद”
के साथ-साथ “तू मेरो पियारो ता कैसी पुखा, तू मन वसिया लगे न दूखा” “तेरी ओट पुरण गोपाला, कर किरपा प्रभ दीन दयाला”, “सो सतगुर प्यारा मेरे नाल है, जिथे किथे मैनु लै छडाई” जैसे अजर-अमर शबद गाए।

बीबी जसप्रीत कौर के कीर्तन में संगत इतनी गहराई से जुड़ी कि पीछे बैठी श्रद्धालु स्वयं शबदों का उच्चारण कर जाप करने लगी। वाहेगुरु… वाहेगुरु… की ध्वनि पूरे हॉल में गूँजती रही।
खचाखच भरे दरबार हॉल में शाम भर संगत भक्ति-भाव में डूबी रही।

मंच का सुचारू संचालन सुरजीत सिंह शीते ने किया। कीर्तन समाप्ति के बाद संगत को गुरु का अटूट लंगर परोसा गया, जिसमें सभी ने गुरू की कृपा स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया।
इस शहीदी कीर्तन दरबार का सीधा प्रसारण नानक मूवीज यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया, जिससे दूर बैठी हजारों संगत भी इस दिव्य सत्संग का लाभ ले सकी।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, गुरचरण सिंह भोगल, बलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में अमरपाल सिंह, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, सन्नी सिंह बरियार, बलबीर सिंह धँजल, अजायब सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, जितेंद्र सिंह राजा, हरपाल सिंह सिद्धू आदि गणमान्य सिख भाई-बहनों ने सराहनीय योगदान दिया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *