Loading ...

Sad News-साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

SAD NEWS

SIKH MEDIA

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी का सोमवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रायपुर में चल रहा था।

अपने पीछे उन्होंने तीन बच्चों का पूरा परिवार छोड़ा है। मिलनसार स्वभाव के जसबीर सिंह गांधी के निधन की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार जसबीर सिंह गांधी कमिटी के एक बेहद सक्रिय और समर्पित सदस्य थे। उनका सहज और मिलनसार स्वभाव सभी को आकर्षित करता था। उनका अचानक चला जाना पूरे सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

उनका अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके आवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।

जमशेदपुर के विभिन्न सिख संगठनों और सामाजिक संगठनों ने सरदार जसबीर सिंह गांधी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *