Gurmat Camp-सोनारी गुरुद्वारा में गुरमत समर कैंप का आयोजन।

SIKH MEDIA
कैंप में भाग लेने के लिए आयोजकों द्वारा आनलाइन फार्म जारी किये जा चुके हैं
जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख नौजवान सभा के तत्वावधान में आगामी 27मई से 30मई तक गुरमत समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में भाग लेने के लिए आयोजकों द्वारा आनलाइन फार्म जारी किये जा चुके हैं।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCQy_u6Aa8hvBNtFWzB2gwPQ7Qbe_Aq9XtyDIC2Vod9wnqOw/viewform
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरदार गुरदयाल सिंह ने मीडिया को बताया कि उक्त 4 दिवसीय समर कैंप सोनारी सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से आगामी 27 से 30मई तक लगाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। उक्त समर कैंप की विशेष बात यह है कि कैंप के 30मई को समाप्ति के उपरांत 31मई को सुबह 11 बजे एक भव्य समापन समारोह रखा गया है। जिसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को विशेष अतिथियों के बीच पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी ⬇️
कैंप आगामी 27 से 30मई तक दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगा। क्लोजिंग सेरेमनी 31मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
गुरमत समर कैंप की विशेषता ⬇️
सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख नौजवान सभा द्वारा लग रहे समर कैंप में सभी वर्गों के बच्चे युवा महिला पुरुष भाग ले सकते हैं। इसके लिए आयोजकों ने पुरे जमशेदपुर के लोगों को आमंत्रित किया है। ताकि गुरमत ज्ञान का प्रचार ज्यादा से ज्यादा हो सके।
इस बीच सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमनदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि कैंप में सिख इतिहास, गुरमुखी पंजाबी भाषा लिखना तथा पढ़ना, कथा विचार, सिख योद्धाओं का इतिहास, दस्तार बंदी, गतका,गुरबाणी किर्तन, गुरबाणी शुद्ध उच्चारण, रहत मर्यादा, फन गेम्स इत्यादि की शिक्षा दी जाएगी।
इस अवसर पर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने जमशेदपुर की समूह संगत से उक्त गुरमत समर कैंप में हिस्सा लेने की अपील की है।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

