jamshedpur-सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने खुशीपुर को जीत की बधाई दी।

jamshedpur
SIKH MEDIA
गुरु घर के सभी रुके हुए कार्य को सुनियोजित तरीके से करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
जमशेदपुर– टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के चुनाव में सुरजीत सिंह खुशीपुर की जीत पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की,और गुरु घर के सभी रुके हुए कार्य को सुनियोजित तरीके से करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर सरदार अमरीक सिंह ने खुशीपुर के चढ़दीकला के लिए गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास की। उन्होंने सुरजीत सिंह खुशीपुर के लिए कहा कि गुरु महाराज उन्हें संगत की सेवा और गुरुद्वारा के विकास कार्यों को करने की शक्ति प्रदान करे।
सरदार अमरीक सिंह ने विपक्ष के उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल का उनके द्वारा शांतमयी ढंग से सभी चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करने हेतु धन्यवाद किया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।