Loading ...

Congratulations-शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा: सिख नौजवान सभा का गठन।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Congratulations

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- आज शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब सीतारामडेरा में 2026-2029 तक चलने वाली नयी सिख नौजवान सभा की कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर गुरु साहिब के चरणों में अरदास के उपरांत संगत के समक्ष पदाधिकारियों को गुरु साहिब के आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त मीत प्रधान सरदार गुरदीप सिंह लाडी एवं महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने मीडिया को बताया कि इस बार सिख नौजवान सभा कमेटी के विस्तार में सर्वसम्मति से मुख्य पदाधिकारियों  को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा निर्वाचित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से सरदार लवप्रीत सिंह को सिख नौजवान सभा का प्रधान अमनदीप सिंह को जनरल सेक्रेटरी एवं अभिषेक सिंह वोहरा को कैशियर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीत प्रधान सरदार गुरदीप सिंह लाडी ने मीडिया को बताया कि नौजवान सभा के उक्त पदाधिकारियों को सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मान्यता दे दी गई है। और गुरु महाराज जी के समक्ष सभी पदाधिकारियों को सिरोपा पहना कर सम्मानित भी किया गया है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *