jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: 42 पन्नों की वोटर लिस्ट जारी किया गया। 1363 वोटर चुनेंगे प्रधान सेवक।

jamshedpur
SIKH MEDIA
जमशेदपुर- अपने वायदे के मुताबिक आज टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी 2026-2029 के चुनाव हेतु संयोजकों ने 42 पन्नों की 1363 वोटरों की लिस्ट जारी कर दी। और सीजीपीसी के प्रतिनिधि जत्थेदार भाई दलजीत सिंह और सुखविंदर सिंह राजू के मौजूदगी में दोनों उम्मीदवारों क्रमशः सुरजीत सिंह खुशीपुर एवं गुरदयाल सिंह मानावाल को वोटर लिस्ट सौंप दी गई।
इस संबंध में चुनाव संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला ने मीडिया को बताया कि गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव हेतु नियमावली के अनुसार संविधान की धारा एवं वोट डालने का अधिकार के संबंध में उम्मीदवारों को स्पष्ट जानकारी दी गई है। जिसके तहत कहा गया है कि यदि किसी वोटर का नाम लिस्ट मे नहीं होने पर मासिक चंदा की रसीद दिखाकर कमेटी से नाम दर्ज करवा सकते हैं। लिस्ट में डबल अंकित वोटर नाम एवं मृतकों के वोटर पर सुधार करने का प्रावधान है। यदि क्रमांक में गलती है तो सुधार किया जा सकता है।
इसके अलावा वोटरों के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नियमों के मुताबिक वोटर की उम्र 31-3-2026 को 18 वर्ष होना अनिवार्य है। बिल्ला ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान यदि जरूरत पड़ी तो सीजीपीसी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवारों को कहा कि यदि वोटर लिस्ट मे किसी प्रकार का किंतु परन्तु है तो इसे सुधार हेतु अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। यदि किसी उम्मीदवार को वोटर लिस्ट या चुनावी प्रक्रिया को लेकर कोई संदेह है तो ऐसी स्थिति में गुरुद्वारा कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।